डोमचांच के DAV स्कूल में Teacher's Day का खास अंदाज, शिक्षकों ने खेलों में दिखाया उत्साह

Updated:
विज्ञापन

मौके पर निदेशक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। निदेशक ने शिक्षकों को सम्मानित किया और छात्रों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।

विज्ञापन

डोमचांच. डीएवी पब्लिक स्कूल डोमचांच में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक दिलीप कुमार यादव और रंजीत कुमार साहू ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर निदेशक ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया. खेलों के दौरान शिक्षकों ने जमकर आनंद उठाया.

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. समारोह में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola