केटीपीएस में मेंटेनेंस कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों ने लगाया शोषण का आरोप
हडताल में शामिल मजदूर. | Prabhat Khabar Network
जयनगर के डीवीसी केटीपीएस में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। झायुमो नेता छोटू यादव ने प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए समर्थन दिया है।
जयनगर, कोडरमा: डीवीसी केटीपीएस में मेंटेनेंस कार्य कर रही मनोरंजन सिंह कंपनी के कामगार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. मजदूरों का कहना है कि वे मेहनत और पसीना बहाकर काम करते हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है. मजदूरों ने कहा कि उनकी मेहनत के कारण डीवीसी के पूरे निगम में केटीपीएस एक नंबर पर आता है.
हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे झायुमो जिला सचिव छोटू कुमार यादव ने मजदूरों की समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन कंपनी की मिलीभगत से मजदूरों का शोषण करती है. प्रत्येक माह मानदेय का भुगतान समय पर नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को न्याय नहीं मिलने पर वे बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं. मजदूरों को गेट पास रद्द करने की धमकी दिये जाने की बात भी कही.
छोटू कुमार यादव ने मांग की कि मजदूरों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें पूरा किया जाये. उन्होंने कहा कि सेंट्रल लेबर इंस्पेक्टर की कार्यशैली मजदूरों के प्रति उदासीन है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए