सतगावां में बस को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन

सतगावां में बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया-देवघर मार्ग पर ढाब के समीप बस को बचाने के प्रयास में गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक और उपचालक सुरक्षित हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सतगावां, कोडरमा: गया-देवघर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को ढाब के समीप अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में ट्रक चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, गिट्टी से लदा ट्रक (बीआर-27जेए-0005) गिरिडीह जिले के बेंगाबाद से लोड होकर बिहार की ओर जा रहा था.

विज्ञापन

बताया गया कि ढाब के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित बस ने ट्रक को चकमा दे दिया. ट्रक चालक विक्कू कुमार ने बताया कि सड़क किनारे पहले से एक गाड़ी खड़ी थी. इसी बीच सामने से तेज रफ्तार सवारी बस आ गयी और अचानक ट्रक का ब्रेक लगना बंद हो गया. बस से टकराने से बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए गड्ढे में जा पलटा.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सतगावां पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola