सतगावां में वन शहीद दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वन प्रक्षेत्र प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर शहीद मुकेश पासवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि | Prabhat Khabar Network
सतगावां वन प्रक्षेत्र में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर शहीद मुकेश पासवान और अन्य वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। उनके बलिदान को याद कर नमन किया गया।
सतगावां, कोडरमा: प्रखंड स्थित वन प्रक्षेत्र प्रांगण में शुक्रवार को वन कर्मियों ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया. इस दौरान शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोडरमा के दिवंगत वनकर्मी शहीद मुकेश पासवान सहित देश के समस्त वन शहीदों को याद किया गया. मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
फॉरेस्टर मनोज कुमार मरांडी ने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध कटाई, तस्करी व शिकार के खिलाफ लड़ते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वनकर्मियों के साहस और बलिदान को नमन करना है.
मौके पर राजेश कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार, हिरामन उरांव सहित वन विभाग के कई अन्य कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए