सतगावां में बाइक दुर्घटना में महिला घायल, सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां के खुट्टा मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

सतगावां, कोडरमा: थाना क्षेत्र के खुट्टा गांव स्थित मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान डांटी भागलपुर निवासी 26 वर्षीया गजनती कुमारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गजनती कुमारी अपने परिजन के साथ बाइक से बासोडीह से खुट्टा की ओर जा रही थीं. इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया.

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola