ePaper

ग्रिज़ली विद्यालय में विद्यार्थी संस्कार शिविर व योग कार्यशाला

Updated at : 30 Apr 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रिज़ली विद्यालय में विद्यार्थी संस्कार शिविर व योग कार्यशाला

प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, मानसिक मजबूती एवं योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय में पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में विद्यार्थी संस्कार शिविर व योग कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पतंजलि हरिद्वार से आये योग गुरु स्वामी रामदेव के शिष्य केंद्रीय युवा प्रभारी विश्वदेव एवं योग प्रशिक्षक कौशल देव, विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से किया. योग सत्र का संचालन पतंजलि प्रशिक्षकों विश्वदेव और कौशल देव के साथ-साथ महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी चंद्रलता वर्णवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कालावती देवी एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रामपुकार भारती द्वारा किया गया. विद्यालय के योग शिक्षक उमेश विश्वकर्मा, नेहा कुमारी एवं उनके छात्रों लव कुमार शर्मा, आदित्य कुमार सिंह, रोहन कुमार, ओम कुमार शर्मा, शुभम कुमार राणा, पीहू कुमारी, साक्षी एवं सिद्धि ने अतिथियों के साथ मिल कर योग प्रदर्शन किया. प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, मानसिक मजबूती एवं योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्फूर्ति प्राप्त होती है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता में वृद्धि, तनाव में कमी, अनुशासन में सुधार एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है. विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ मन एवं स्वस्थ तन ही एक आदर्श जीवन का निर्माण कर सकता है. इस अवसर पर अतिथियों को पौधा और भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अमित दास, नेहा कुमारी, सदन कुमार, शालिनी सिन्हा, सह-शैक्षिक समन्वयक आरआर सिंह, रूपेश कुमार, पिंकी कुमारी, विकास कुमार, कुमार हर्ष के अलावा स्वयंसेवकों में रूपेश कुमार, आयुष कुमार, प्रतीक परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संचालन मनीषा चंद्रा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola