विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर एवं एसडीओ निर्मल सोरेन ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया. जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 15 से 26 जून 2026 तक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि नशापान एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति को प्रभावित करती है. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रवाना किये गये तीन जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कर 26 जून तक लोगों को जागरूक करेंगे. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश मेहता व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola