ePaper

श्याम महिला मंडल ने धूमधाम से निकाली निशान यात्रा

Updated at : 08 May 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
श्याम महिला मंडल ने धूमधाम से निकाली निशान यात्रा

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा.. भजन पर झूमे

विज्ञापन

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा.. भजन पर झूमे झुमरीतिलैया. एकादशी के अवसर पर श्याम महिला मंडल द्वारा 39वीं निशान यात्रा निकाली गयी. निशान यात्रा की शुरुआत दुर्गा कांप्लेक्स स्थित दुर्गा मंदिर से हुई, जहां पूजा-अर्चना पंडित जीवकांत झा ने करायी. यजमान के रूप में बरही निवासी सोनी केसरी, अशोक केसरी थे. निशान यात्रा में वाहन पर बाबा श्याम का दरबार सजाया गया था. निशान यात्रा दुर्गा मंदिर से झंडा चौक, स्टेशन रोड, अड्डी बंगला होती हुई श्याम बाबा पथ स्थित श्याम मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान अर्पित किया. इस दौरान सब कुछ है तेरा सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं..राधे-राधे बोल, श्याम आयेंगे.., और ओ दर्जी सिल दे निशान, मन खाटू जाना से….. गाते चल रहे थे. यात्रा के समापन के बाद श्याम पोद्दार निवास स्थित श्याम मंदिर, पानी टंकी रोड स्थित खेतान निवास और अन्य स्थानों पर ताली कीर्तन व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा.., तीन बाणधारी, तीनों बाण चलाओ ना.., और मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना..जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया था. मौके पर कृतिका मोदी, सोनी केसरी, बेबी केसरी, मोनिका केसरी, ज्योति गुप्ता, मुली शर्मा, ज्योति शेखावत, पूजा शर्मा, प्रिया केसरी, गुनगुन रानी, अशोक केसरी, रितेश सिन्हा, रितेश सिंह, कुसुम चौधरी, बबीता जोशी, शालू सेठ, अंजना केडिया, सारिका केडिया, निशा कौनते, तनु केसरी, गोलू केसरी, रोशनी कुमारी, सिकंदर कुमार, सीमा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola