कोडरमा खो-खो लीग का दूसरा सत्र 15 से

Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Feb 2026 8:10 PM

विज्ञापन

जिला खो- खो संघ की बैठक शिव वाटिका में हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. जिला खो- खो संघ की बैठक शिव वाटिका में हुई. बैठक में कोडरमा खो-खो लीग के दूसरे सत्र की तिथि की औपचारिक घोषणा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 से 17 मई तक यह भव्य प्रतियोगिता झुमरी तिलैया में आयोजित की जायेगी. इस तीन दिवसीय आयोजन में पूरे झारखंड राज्य के प्रतिभाशाली खो-खो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार का आयोजन पिछले वर्ष से भी अधिक आकर्षक और भव्य होगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि विजेता टीम को आकर्षक कैश अवॉर्ड प्रदान किया जायेगा, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा. मौके पर संघ के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, सचिव अमित कुमार, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, अभिषेक अमुखी, सदस्य अभिजीत आनंद, सुनील साव, कौशल कुमार, अजय यादव, शरद अग्रवाल, मुन्ना कुमार, अंशु कुमार, राहुल जैन, शुभम कुमार आदि मौजूद थे. इस आयोजन के लिए अभिषेक अमुखी को टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. कायस्थ महासभा का होली मिलन 1 मार्च को झुमरीतिलैया. कायस्थ महासभा की बैठक स्थानीय कौटिल्य एकेडमी इंदरवा स्कूल झुमरी तिलैया में हुई. बैठक में एक मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें सभी चित्रांश बंधुओं से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में इस होली मिलन समारोह में पहुंचकर इसको ऐतिहासिक बनायें. मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा एवं संतोष सहाय ने की. संचालन राकेश कुमार सिन्हा एवं राजीव कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर रवींद्र श्रीवास्तव, रिटायर्ड रेल अधिकारी नवीन कुमार बर्मा, रंजन कुमार सिन्हा, विद्यापति अस्थाना, उपेंद्र सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन रवींद्र श्रीवास्तव ने दिया.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola