जयनगर में ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्था और प्रमाण पत्र संबंधी समस्याएं उठायीं

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मजदूर नेता व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के जयनगर में ग्रामीणों ने स्कूल की बदहाली और सरकारी योजनाओं में धांधली की शिकायत की है। भाकपा माले ने समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जयनगर, कोडरमा: झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की बैठक कटिया में बरगद के पेड़ के समीप चबूतरे पर हुई. अध्यक्षता भाकपा (माले) के जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने की. बैठक में ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय करिया वार्ड नंबर एक की पढ़ाई व्यवस्था पर सवाल उठाये.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक केवल हाजिरी बनाकर चले जाते हैं और मध्याह्न भोजन भी नियमित नहीं मिलता. ड्रेस, किताब-कॉपी व छात्रवृत्ति के नाम पर पैसे लेने तथा शिकायत करने पर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार और पिटाई करने का भी आरोप लगाया गया.

प्रमाण पत्र और राशन कार्ड की समस्याएं उठायीं

ग्रामीणों ने एसआइआर, आधार और खतियान के अभाव में जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी, राशन कार्ड में धांधली और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में देरी की शिकायत की. भूमिहीन परिवारों ने बताया कि वर्षों से आवास बनाकर रहने के बावजूद कागजात के अभाव में आवासीय जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है.

वहीं, कुछ ग्रामीणों ने गोतिया पर पैतृक जमीन से बेदखल करने और हिस्सा हड़पने की साजिश का आरोप लगाया. मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि समस्याओं की लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जायेगी. सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा.

उन्होंने दो अक्तूबर को पंचायत कार्यालय पहुंचकर 120 दिन काम और 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग करने का आह्वान किया. मौके पर शंभूनाथ वर्मा, अनरवा देवी, गायत्री देवी, सोमरी देवी, अकली देवी, चमेली देवी, कलवा देवी, रामकुमार भुइयां, विश्वा भुइयां, उंगेश्वर भुइयां, भगीरथ भुइयां, नन्हका भुइयां, मो नसीर, मो अलाउद्दीन, मुस्लिम, आशीष यादव, नारायण पंडित आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola