संकट मोचन मंदिर का 70वां वार्षिक उत्सव मना

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

सजाया गया दरबार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के संकट मोचन हनुमान मंदिर में 70वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रथयात्रा के अवसर पर भक्तों ने विशेष पूजा और सवामनी भोग का आनंद लिया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (चौधरी ब्रदर्स परिवार) में मंदिर का 70वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा, आस्था के साथ मनाया गया. पूरे मंदिर परिसर में जय जगन्नाथ और \"वीर हनुमान के जयघोष निरंतर गूंजते रहे.

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों, भव्य श्रृंगार और सवामनी भोग के साथ मनाया गया यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद का केंद्र बना रहा. प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भक्तों ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर मंगलकामनाएं कीं. पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला.

मंदिर के पुजारी पंडित मदन पांडेय ने बताया कि रथयात्रा के शुभ अवसर पर वीर हनुमान को आकर्षक गजरा एवं विशेष पोशाक अर्पित कर भव्य श्रृंगार किया गया. साथ ही आम और नाशपाती से तैयार सवामनी भोग अर्पित किया गया, जिसे पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया.

उन्होंने बताया कि इसी रथयात्रा के पावन दिन 70 वर्ष पूर्व श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की स्थापना हुई थी. तभी से यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. वर्षभर यहां श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन होता है और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए लोग श्रद्धापूर्वक वीर हनुमान के दरबार में मत्था टेकते हैं. 70वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर दीपों, फूलों और धार्मिक सजावट से सुसज्जित दिखाई दिया. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अनुपम वातावरण बना रहा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola