सेक्रेड में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने पढ़ाने के सरल और प्रभावी तरीके बताये

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया. कार्यशाला प्राचार्य प्रमोद शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और एसटीएनसी किशोर कुणाल की देखरेख में आयोजित हुई, जिसमें प्रियंका मित्रा विश्वास, टिंकू कुमार, अमृत शंकर झा, सत्येंद्र सिंह, सतीश कुमार और विक्रम कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला में जेनेटिक्स एंड ह्यूमन, साइंटिफिक टेंपरामेंट, 21वीं शताब्दी में शिक्षा, वित्तीय साक्षरता, क्लासरूम में कथा वाचन का महत्व तथा साइंस में एक्सपेरिमेंटल लर्निंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई. प्रशिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने के सरल और प्रभावी तरीके बताये. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों में नयी ऊर्जा और तकनीकी दक्षता का संचार करते हैं. समापन पर सभी रिसोर्स पर्सन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola