ePaper

अंर्तराष्ट्रीय इंग्लिश ओलिंपियाड में सेक्रेड के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मेडल

Updated at : 13 Feb 2026 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
अंर्तराष्ट्रीय इंग्लिश ओलिंपियाड में सेक्रेड के विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मेडल

सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंर्तराष्ट्रीय इंग्लिश ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंर्तराष्ट्रीय इंग्लिश ओलिंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया. विभिन्न कक्षाओं के कुल 17 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थियों में काव्या चौधरी, अंकुश कुमार, अंश वर्मा एवं शशांक कुमार, सृष्टि कुमारी, शिशिर काना एवं आराध्या कौशिक, श्रेयांश त्रिपाठी, सचिन पांडेय एवं अंश कुमार पंडित, हर्षित कुमार, कृष्णा कुमार सोनकर एवं नंदिनी कुमारी, रानी कुमारी, सौम्या कुमारी एवं अंशु कुमारी तथा राजवीर मोदी के नाम शामिल हैं. सभी विजेताओं को विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात है. अंर्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सफलता यह सिद्ध करती है कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं. विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि यह परिणाम अंग्रेजी शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का है. उन्होंने छात्रों के साथ-साथ अंग्रेजी शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई दी है. मौके पर चंदन पांडेय, किशोर कुणाल, अंग्रेजी शिक्षक शगुफ्ता परवीन, सतीश कुमार, अभिलाषा सिंह, जुड़ गोडवीन, राजनी बाला आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola