द रामेश्वर वैली स्कूल में जिला स्तरीय जंप रोप चैंपियनशिप, आरवीएस को मिला दूसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन

मौके पर अतिथिगण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय जंप रोप चैंपियनशिप में द आरवीएस स्कूल के छात्रों ने पांच गोल्ड समेत कई पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा: जिला जंप रोप एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम जिला स्तरीय जंप रोप चैंपियनशिप का आयोजन द रामेश्वर वैली स्कूल झुमरीतिलैया में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और खेल अकादमियों से लगभग 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

चैंपियनशिप में आरवीएस के बच्चों ने पांच गोल्ड मेडल जीते. इनमें आराध्या कंडवे, साहित्य सिंह, रागी, प्रांजल और पीहू शामिल हैं. जानवी और पीहू सोनी ने सिल्वर मेडल, जबकि प्रणव, उमंग, ऋषब, संगम, गुंजोत, प्रियांशी, अनाया और आर्यन ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सेकंड पोजीशन की ट्रॉफी अपने नाम की.

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई. द रामेश्वर वैली स्कूल की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. संचालन हर्ष राज ने किया. अतिथियों का स्वागत जंप रोप के सचिव ने बुके देकर और स्कूल के निदेशक प्रवीण मोदी ने पौधा देकर किया. कार्यक्रम के संरक्षक एमडी तौफिक हुसैन तथा विशिष्ट अतिथि गतका अध्यक्ष अमरजीत आनंद, योगासन अध्यक्ष आकाश सेठ और खो-खो अध्यक्ष सिमरजीत सिंह थे.

प्राचार्या रश्मि बर्नवाल ने बच्चों को बधाई दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, अर्चना कुमारी, अंशु मेहता और सचिव अंशु राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola