सड़क निर्माण व आहार जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास विधायक मनोज कुमार यादव और जिला परिषद सदस्य नीतू यादव ने किया

विज्ञापन

चंदवारा. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल कोडरमा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक मनोज कुमार यादव और जिला परिषद सदस्य नीतू यादव ने किया. योजना के तहत भोंडो पंचायत के पिपराही पीडब्ल्यूडी रोड से मदरसा होते हुए नावाडीह आरइओ रोड तक करीब 1.70 किमी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करना और सुदूर गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से पिपराही, मदरसा और नावाडीह क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. इसके बाद विधायक ने जोंगी में पुराने आहार के जीर्णोद्धार कार्य का भी शिलान्यास किया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी समेत कई जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola