कोडरमा में राजद का सदस्यता अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

राजद ने झारखंड में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है़ इसे ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कोडरमा जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. राजद ने झारखंड में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है़ इसे ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कोडरमा जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया़ अभियान की शुरुआत कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने झुमरीतिलैया स्थित अपने आवास से की़ मौके पर कई लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें राजद नेता ने सदस्यता रसीद सौंपी़ इस दौरान सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड में एक करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया है़ झारखंड में राजद का जनाधार है और जनता मालिकों को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल शिद्दत से पार्टी की विचारधारा से जोड़कर सदस्य बनायेगी़ उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीब गुरबों के अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है़ सामाजिक-आर्थिक न्याय का रास्ता प्रशस्त किया है, लेकिन देश में वर्तमान परिस्थिति में लोकतंत्र और संविधान पर सुनियोजित हमला हो रहा है़ उन्होंने कहा कि एकता के बंधन में नही बंधे, तो देश में लोकतंत्र और संविधान नही बचेगी़ इस अवसर पर कंचन यादव, सदानंद सिंह, अशोक यादव, घनश्याम तुरी, विजय यादव, चरणजीत सिंह, महेश यादव, धीरज यादव, नीरज कुमार, संजय दास, धनंजय साव, पूजन केशरी आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola