जयहिंद आवासीय विद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
जयहिंद आवासीय विद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

जयहिंद आवासीय विद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

विज्ञापन

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर, सैनिक स्कूल के उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी ले कर्नल लालनुन सियामा व विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चो में आत्म विश्वास बढता है तथा मानसिक एकाग्रता को बढावा मिलता है. बच्चों में ज्ञान का विस्तार व टीम वर्ग की भावना जागती है. प्रतियोगिता में प्रथम लीली ग्रुप, द्वितीय लोटस ग्रुप व तृतीय जैसमिन ग्रुप रहा. संचालन अभिमन्यु झा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंसूर आलम, अर्चना कुमारी, नीतू नालिनी, किरण कुमारी, अनसूया पालित, सुरेंद्र साहू, रविनेश बरियार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola