Koderma News: हरलाडीह जंगल में जुआ के अड्डे पर छापेमारी, दो गिरफ्तार; 31,700 रुपये नकद समेत कार और दो बाइक बरामद
जब्त बाइक| Prabhat Khabar Network
मरकच्चो पुलिस ने हरलाडीह जंगल में छापेमारी कर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 31,700 रुपये नकद, एक कार और दो बाइक बरामद की गई है।
मरकच्चो,कोडरमा : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टेबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मरकच्चो पुलिस ने हरलाडीह जंगल में छापेमारी कर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 31,700 रुपये नकद, ताश के पत्ते, एक कार, दो बाइक और प्लास्टिक का तिरपाल बरामद किया है.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को सूचना मिली थी कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव स्थित जंगल में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी की.
पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे और जुआ खिलाने वाले लोग भागने लगे. इसी दौरान पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया.
दो बंडल ताश और वाहन जब्त
गिरफ्तार आरोपियों में सुरज कुमार (33), पिता मदन मोदी, निवासी पारबोतिया, रामगढ़, वर्तमान पता मोदी मोहल्ला, जयनगर, कोडरमा तथा सिकेन्द्र कुमार (29), पिता रामकृष्ण साव, निवासी डुमरडीहा, मरकच्चो शामिल हैं.
छापेमारी के दौरान दो सील बंद ताश के बंडल, 119 खुले ताश के पत्ते, 31,700 रुपये नकद, काले रंग की क्रेटा टर्बो कार (जेएच01ई4629), हीरो स्प्लेंडर बाइक (जेएच12एफ5635), होंडा साइन बाइक (जेएच12के9047) और नीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल बरामद किया गया.
इस संबंध में मरकच्चो थाना कांड संख्या 61/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि बमबम कुमार, पुअनि नफिस अहमद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए