कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, नुक्कड़ नाटक से समझाया POCSO कानून
पोक्सो जागरूकता को लेकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नुक्कड़ नाटक | Prabhat Khabar Network
मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया ने POCSO अधिनियम के तहत बच्चों की सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नुक्कड़ नाटक और टॉक शो के माध्यम से छात्रों को गुड टच-बैड टच और अपने अधिकारों के बारे में शिक्षित किया गया।
कोडरमा. झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर POCSO अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में टॉक शो और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया.
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया गया. इसके साथ ही अनजान लोगों से सतर्क रहने, किसी भी असहज स्थिति में अपनी बात माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क से साझा करने की जानकारी दी गई. बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया.
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को जागरूक
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि यदि कोई बच्चा खुद को किसी असुरक्षित स्थिति में महसूस करता है तो उसे डरने या चुप रहने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: कोडरमा: इनर व्हील क्लब ने चलाया जल-स्वच्छता जागरूकता अभियान, बच्चों को दिया 'जल बचाओ, स्वस्थ रहो' का संदेश
बच्चों की सुरक्षा विद्यालय की पहली जिम्मेदारी
विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा विद्यालय की पहली जिम्मेदारी है. बच्चों और अभिभावकों के लिए POCSO कानून के प्रति जागरूक होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें इतना जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है कि वे सही और गलत के बीच अंतर समझ सकें. बच्चा सुरक्षित रहेगा, तभी उसका भविष्य सुरक्षित रहेगा.
ये भी पढ़ें: कोडरमा: NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेटों ने सीखे योग, राइफल फायरिंग और फर्स्ट-एड के गुर
विद्यालय की पहचान केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं
विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि एक अच्छे विद्यालय की पहचान केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और संस्कारों से भी होती है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ खुलकर संवाद करने और उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा देने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कोमल घोष ने किया. मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए