कोडरमा: NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेटों ने सीखे योग, राइफल फायरिंग और फर्स्ट-एड के गुर

Updated:
विज्ञापन

ट्रेनिंग लेते एनसीसी कैडेट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन कैडेट्स के लिए ज्ञानवर्धक रहा. इस दौरान उन्होंने योग, सैन्य प्रशिक्षण, राइफल फायरिंग और प्राथमिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीखे.

विज्ञापन

कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेटों ने योग, सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार के गुर सीखे. कमांडिंग ऑफिसर पारस लिंबू कीर्ति चक्र के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के करीब 600 एनसीसी कैडेट शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

शुरुआत एनसीसी गीत और योग सत्र से

दिन की शुरुआत एनसीसी गीत और योग सत्र से हुई. कोडरमा के योग गुरु प्रदीप सुमन और योगाचार्या सुषमा सुमन ने कैडेटों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम समेत विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया. उन्होंने स्वस्थ और अनुशासित जीवन के लिए नियमित योग को जरूरी बताया. इस दौरान सूबेदार मेजर जीके चौधरी और ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह ने योग प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

राइफल फायरिंग और ड्रिल का अभ्यास

सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को राइफल फायरिंग, अलग-अलग फायरिंग पोजीशन, एयर पिस्टल फायरिंग और ड्रिल का अभ्यास कराया गया. फायरिंग का प्रशिक्षण सूबेदार चंपा मुर्मू और ड्रिल का प्रशिक्षण सूबेदार सुमेर सिंह एवं दीपक महतो ने दिया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: इनर व्हील क्लब ने चलाया जल-स्वच्छता जागरूकता अभियान, बच्चों को दिया 'जल बचाओ, स्वस्थ रहो' का संदेश

सांप और कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी

कोडरमा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने कैडेटों को सांप और कुत्ते के काटने तथा जलने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आपात स्थिति में तत्काल सहायता देने के तरीके भी बताए. ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा ने कैडेटों को हथियारों के रखरखाव और उनके विभिन्न पार्ट्स की जानकारी दी. इसके अलावा कैडेटों को वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कराया गया.

कैडेटों ने सीखा योग, सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार के गुर | Prabhat Khabar Network
कैडेटों ने सीखा योग, सैन्य प्रशिक्षण और प्राथमिक उपचार के गुर | Prabhat Khabar Network

शिविर के सफल संचालन में बटालियन के प्रशिक्षण और प्रशासनिक कर्मचारियों का योगदान

डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार दुबे, लेफ्टिनेंट डॉ. विजेंद्र कुशवाहा, लेफ्टिनेंट राधिका और गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा के मार्गदर्शन में हिंदी कविता, सांस्कृतिक नृत्य, संगीत और ड्राइंग प्रतियोगिताओं की तैयारी भी कराई जा रही है. शिविर के प्रशासनिक कार्यों में प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार और एलडीसी सोहित कुमार सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. शिविर के सफल संचालन में बटालियन के प्रशिक्षण और प्रशासनिक कर्मचारियों का भी योगदान रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola