कोडरमा में कॉपर तार के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी ने किया ये बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरपीएफ कोडरमा की टीम ने रेलवे की चोरी गये कॉपर तार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन (31 वर्ष) पिता अबुल हसन निवासी पिपराडीह थाना चंद्रपुरा जिला बोकारो के रूप में हुई है.

विज्ञापन

आरपीएफ कोडरमा की टीम ने रेलवे की चोरी गये कॉपर तार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन (31 वर्ष) पिता अबुल हसन निवासी पिपराडीह थाना चंद्रपुरा जिला बोकारो के रूप में हुई है.

विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि उप निरीक्षक कुमार नयन सिंह, प्रधान आरक्षी गजेंद्र राय, नवीन कुमार व आरक्षी सुनील यादव, तारकेश्वर कुमार सुबह करीब पांच बजे कोडरमा रेल खंड स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन में निगरानी कर रहे थे.

इसी दौरान यार्ड के किलोमीटर संख्या 436/20ए-20 के पास एक व्यक्ति को कुछ सामान के साथ देखा गया. संदेह होने पर जांच की गयी, तो उसके पास रेलवे का 12 कोर का कॉपर सिग्नल केबल करीब 25 मीटर पाया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी कर इसे ले जा रहा है. इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को रेल न्यायालय गया भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola