ePaper

आइसीएसई बोर्ड 10वीं में नैना बनी जिला टॉपर

Updated at : 30 Apr 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीएसई बोर्ड 10वीं में नैना बनी जिला टॉपर

स्कूल संत क्लेयर्स स्कूल लोकाई के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता प्राप्त की है.

विज्ञापन

: नैना कुमारी को मिले 97.8 प्रतिशत अंक कोडरमा. आइसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त जिले का एकमात्र स्कूल संत क्लेयर्स स्कूल लोकाई के छात्र-छात्राओं ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है. विद्यालय से इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सभी ने सफलता प्राप्त की. छात्रा नैना कुमारी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. जिले के डोमचांच निवासी व्यवसायी रंजीत कुमार वर्णवाल एवं गृहणी रुषी देवी की पुत्री नैना कुमारी के जिला टॉपर बनने से परिजनों में खुशी का माहौल है. वहीं कोडरमा निवासी शिक्षक प्रवीण कुमार एवं शिक्षिका सुमन कुमारी की पुत्री रिया अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ जिला में दूसरे टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. इसके अलावा व्यवहार न्यायालय कोडरमा में कार्यरत कर्मी राजीव कुमार एवं गृहिणी सीमा कुमारी की पुत्री थीति वत्स एवं डोमचांच निवासी संजय कुमार कंधवे एवं गृहिणी ज्योति देवी की पुत्री सान्या कंधवे ने 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के तीसरे टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. विद्यालय के चौथे टॉपर डोमचांच निवासी व्यवसायी रंजीत कुमार एवं गृहिणी प्रियंका कुमारी के पुत्र सत्यम आनंद ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. विद्यालय के पांचवें टॉपर रॉबिन कुमार व राखी कुमारी ने 95.4 प्रतिशत, छठे टॉपर कृति राज ने 94.6 प्रतिशत, सातवें टॉपर सिद्धार्थ सिंह ने 94.2 प्रतिशत, आठवां टॉपर मयंक कुमार सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. इसके अलावा सुधांशु मालाकार ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवां स्थान, रचित वर्णवाल 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे. साथ ही अमित कुमार ने 93 प्रतिशत, सैयद सहरोज अहमद एवं रुद्र प्रताप ने 92.8 प्रतिशत, रौनक कुमार सिंह ने 92.6 प्रतिशत, लाला जी यादव एवं अहमद इकबाल ने 92.4 प्रतिशत, संस्कृति आर्या ने 91.4 प्रतिशत, अमन राज ने 91.2 प्रतिशत, प्रणिका पंडित ने 90.8 प्रतिशत, आरुषि पंडित ने 90.4 प्रतिशत, सुहानी राज ने 90.2 प्रतिशत, हर्षित गोस्वामी ने 90.2 प्रतिशत एवं अक्षय कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उत्तीर्णता हासिल की है. विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सुमा ने सभी छात्र छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा है कि विद्यालय की यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के सफल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है. विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola