वज्रपात एक बच्चे की मौत्, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े थे

विज्ञापन

मरकच्चो. बोदगो पंचायत अंतर्गत घोसकेडीह गांव (गिरिडीह जिला) में शनिवार दोपहर वज्रपात की घटना हुई. घटना में 14 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. मृतक की पहचान प्रकाश यादव के 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे बच्चे की पहचान 13 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान बारिश होने लगी. बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो लाया गया. विशाल कुमार की हालत अत्यंत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सतीश कुमार का इलाज मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola