तीन दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर को कोडरमा पुलिस ने सकुशल बरामद किया
लापता बच्चा से सम्बंधित इश्तहार जो सोशल मीडिया में शेयर किया गया | Prabhat Khabar Network
कोडरमा पुलिस ने तीन दिनों से लापता 15 वर्षीय दुर्गेश चौबे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने पुलिस का जताया आभार।
कोडरमा . तीन दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर दुर्गेश चौबे को कोडरमा पुलिस ने शनिवार को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया. किशोर के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कोडरमा पुलिस को एक भटका हुआ बच्चा मिला. पूछताछ के दौरान बच्चे ने लिखकर अपना नाम दुर्गेश चौबे और पता ग्राम मनहे, थाना मयूरहंड, जिला चतरा बताया. इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी.
तीन दिन पहले पांडेयबारा से हुआ था लापता
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश तीन दिन पहले पांडेयबारा गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने उसकी तस्वीर और अन्य जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. साथ ही आम लोगों से किशोर की तलाश में सहयोग की अपील की गई.
पुलिस से सूचना मिलने के बाद दुर्गेश के परिजन कोडरमा थाना पहुंचे. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को परिजनों को सौंप दिया. दुर्गेश के सकुशल घर लौटने से परिजनों में खुशी का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए