कोडरमा: गांवों में बेहतर इलाज की राह आसान होगी, सतगावां में दो उप-स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

विधायक का स्वागत करते कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

सतगावां में विधायक डॉ. नीरा यादव ने 1.10 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

सतगावां: विधायक डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को सतगावां प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. विधायक ने प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. वहीं, दिवंगत भाजपा नेता के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधायक ने नावाडीह और टेहरो में बनने वाले नये उप-स्वास्थ्य केंद्रों का विधिवत शिलान्यास किया. दोनों उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण 55-55 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

खूट्टा स्थित वैंकटेश हॉल में विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में स्थानीय एवं सांगठनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर बूथ स्तरीय बैठक भी आयोजित की गयी. कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत, कोडरमा में 15 मामलों का हुआ निबटारा 

दिवंगत नेता के परिजनों से मिलीं

कार्यक्रम के बाद विधायक पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव के आवास पहुंचीं. यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बालगोविंद यादव के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, अनुश्रवण समिति के सदस्य मनोज भगत, व्यास कुमार, रामबचन कुमार, शिवराज कुमार, रंजीत कुमार, विपुल मोदी, मनीष अग्रवाल, ब्रह्मदेव यादव, मिथिलेश सिंह, बबलू सिंह, साजन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नौ वेदियां, सैकड़ों श्रद्धालु और भक्ति का रंग, झुमरीतिलैया के बड़ा जैन मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola