झुमरीतिलैया के ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, नृत्य-नाट्य और झांकियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में शामिल लोग : Prabhat Khabar
झुमरीतिलैया के ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. झांकियों और नृत्य के जरिए सतयुग का संदेश दिया गया.गया।
झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट
झुमरीतिलैया (कोडरमा). ब्रह्माकुमारी आश्रम विशुनपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जन्म, बाल स्वरूप, सुदामा-कृष्ण की मित्रता और राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को दिखाया गया. इसे नृत्य, नाटक और झांकियों से जीवंत किया गया.
‘चलो चलें सतयुग में, कलियुग की बातें छोड़ें’ रहा मुख्य संदेश
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा, ‘चलो चलें सतयुग में, कलियुग की बातें छोड़ें.’ कार्यक्रम में आरपीवाइ बीएड कॉलेज के व्याख्याता संजीव कुमार और ब्रह्माकुमारी आश्रम की प्रमुख जुली दीदी शामिल हुईं.
बाल कृष्ण के जन्म और बचपन की मनमोहक प्रस्तुति
श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कलाकारों ने एक ऐसे नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसमें बाल कृष्ण के जन्म की खुशी, उन्हें पालने में झुलाने का दृश्य और उनके बचपन के चंचल रूप को दर्शाया गया.
राधा-कृष्ण के नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल
इसके बाद राधा-कृष्ण के रूप में मनोहारी नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. निशा गुप्ता ने राधा की भूमिका, प्रिंस कुमार ने कृष्ण की भूमिका, पूजा वर्णवाल ने देवकी की भूमिका और राजीव रंजन ने कंस की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाया.
ये भी पढ़ें: सतगावां में बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, दो युवक गंभीर
सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग भी रहा खास
कृष्ण-सुदामा मित्रता प्रसंग में सुदामा द्वारा कृष्ण को प्रेमपूर्वक दी गयी एक मुट्ठी चावल की भेंट का दृश्य प्रस्तुत किया गया. इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों की सराहना की.
श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम और संस्कारों का प्रतीक : संजीव कुमार
आरपीवाई बीएड कॉलेज के व्याख्याता संजीव कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, सत्य, पवित्रता और बेहतर संस्कारों का प्रतीक है.
जन्मोत्सव बेहतर जीवन की प्रेरणा देने वाला पर्व : जुली दीदी
प्रमुख जुली दीदी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा देने वाला पर्व है. कलाकारों ने स्वर्णिम भारत और सतयुग की सुंदर कल्पना भी प्रस्तुत की.
ये भी पढ़ें: कोडरमा बाजार रोड सिकुड़ा, अतिक्रमण से राहगीरों और मरीजों की बढ़ी मुश्किल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए