‘She’s a Change Maker’ कार्यशाला में शामिल हुईं नीरा यादव, महिला नेतृत्व पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में कोडरमा विधायक व अन्य : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यशाला में डॉ. नीरा यादव ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया. महिला नेतृत्व और शासन में भागीदारी पर हुई व्यापक चर्चा.

विज्ञापन

कोडरमा. राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला ‘She’s a Change Maker’ में कोडरमा विधायक सह झारखंड की पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने भाग लिया. कार्यशाला में झारखंड की तीन महिला विधायकों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया. इनमें डॉ. नीरा यादव के अलावा झरिया विधायक रागिनी सिंह और जमुआ विधायक मंजू कुमारी शामिल थीं.

विज्ञापन

महिला नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी पर मंथन

कार्यशाला में महिला नेतृत्व को मजबूत करने, राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस को लेकर व्यापक चर्चा हुई. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

महिलाओं की भागीदारी से शासन बनेगा अधिक समावेशी : नीरा यादव

इस दौरान डॉ. नीरा यादव ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल को विकसित करना और शासन व्यवस्था में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगी.

22 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की महिला जनप्रतिनिधि शामिल

कार्यशाला में 22 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की महिला विधायक एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के पहले दिन महिला नेतृत्व, राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया और जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

झारखंड की तीनों महिला विधायकों की सहभागिता से राष्ट्रीय स्तर के मंच पर राज्य की महिला राजनीतिक नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में 12 लोगों को कमरों में किया बंद, 4 लाख के जेवरात ले उड़े चोर; जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola