कोडरमा में 12 लोगों को कमरों में किया बंद, 4 लाख के जेवरात ले उड़े चोर; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चोरी की घटना के बाद खुले अलमीरे व बिखरा पड़ा सामान : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के डुमरी गांव में चोरों ने घर के 12 सदस्यों को कमरों में बाहर से बंद कर चार लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जयनगर(कोडरमा). थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये. घटना के दौरान चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को उनके-अपने कमरों में बाहर से बंद कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

रात 2:30 बजे खुली नींद, बाहर से बंद मिला दरवाजा

गृहस्वामी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर में कुल 12 लोग रहते हैं. बुधवार रात खाना खाने के बाद सभी ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गये. रात करीब 2:30 बजे सतीश कुमार के बड़े भाई की नींद खुली. शौच के लिए कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला.

उन्होंने दूसरे भाई को फोन कर जानकारी दी, लेकिन उनका कमरा भी बाहर से बंद था. इसके बाद घर में सो रहे अन्य सदस्यों को फोन कर जगाया गया. सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद मिलने पर परिवार के लोगों को चोरी की आशंका हुई.

पड़ोसियों के पहुंचने की आहट पर फरार हुए चोर

उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी. पड़ोसियों के घर पहुंचने की आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गये. पड़ोसियों ने घर पहुंचकर सभी कमरों के दरवाजे खोले और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला. उनके चेहरों पर राहत और डर दोनों के भाव थे.

अलमारियों के ताले टूटे मिले

इसके बाद घर के उन कमरों की जांच की गयी, जहां कोई नहीं सो रहा था. वहां सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले खुले मिले. गृहस्वामी के अनुसार, चोर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद ले गये.

पुलिस ने शुरू की जांच, चोरों की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जयनगर पुलिस फौरन हरकत में आई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा बाजार रोड सिकुड़ा, अतिक्रमण से राहगीरों और मरीजों की बढ़ी मुश्किल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola