सतगावां में बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, दो युवक गंभीर
बाइक और टोटो में टक्कर के बाद घायल युवक : प्रतीकात्मक फोटो
सतगावां के खुट्टा गांव के पास मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर किया गया है.
सतगावां (कोडरमा). सोमवार को सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा गांव के पास एक मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सतगावां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा भेज दिया.
नावाडीह के रहने वाले हैं दोनों घायल
घायलों की पहचान नावाडीह निवासी छोटू शर्मा (18), पिता लखन शर्मा और मोहम्मद सतबरी (18), पिता मोहम्मद तसलीम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर नावाडीह लौट रहे थे.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC : हजारीबाग में भाजपा आज करेगी DC-SP कार्यालय का घेराव, छात्रों के मुद्दों पर CBI जांच की मांग तेज
विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से हुई टक्कर
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि एक युवक के पैर में गंभीर चोट आयी है, जिससे वह ठीक से चल नहीं पा रहा है.
हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सतगावां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा भेज दिया.
ये भी पढ़ें: कोडरमा बाजार रोड सिकुड़ा, अतिक्रमण से राहगीरों और मरीजों की बढ़ी मुश्किल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए