कोडरमा : डीएवी गुमो में सोलो लोक नृत्य प्रतियोगिता, नन्हे बच्चों ने बिखेरे विविधता के रंग

Updated:
विज्ञापन

नन्हे कदमों ने लोक नृत्य से बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छात्रों ने 'सोलो फोक डांस' प्रतियोगिता में भाग लिया. बच्चों ने भारतीय लोक नृत्यों की जीवंत प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो, सतपुलिया में सीसीए के तहत नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘सोलो फोक डांस’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय ‘भारत के किसी भी राज्य का लोक नृत्य’ रखा गया था. नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय लोक संस्कृति की विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया. विद्यार्थियों ने बिहार, कश्मीर, गोवा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य प्रस्तुत किए. कक्षा दूसरी से तानिष्का कुमारी, वेदांशी कुमारी, शानवी सिन्हा, शाश्वत सिन्हा, दिव्यांशी कुमारी दास, मन्नत और वैदिक कुमार ने अपनी प्रतिभा दिखाई.

विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया

कक्षा प्रथम से अमायरा, अंशिका, आश्वी, सुकृति और जेसिका ने प्रस्तुति दी. एलकेजी से लकी गुप्ता और नायरा गुप्ता तथा यूकेजी से शिवांशिका, याशिका और अभिराज ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. नर्सरी के श्रेष्ठा मोदी, आशिक वर्मा, ओम परमार, पार्थ अर्पिता, श्रीनिश गुप्ता और प्रज्ञा कुमारी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: उद्घाटन से पहले ही दरका नवनिर्मित पुल का गार्डवाल, डोमचांच में गुणवत्ता पर उठे सवाल; जांच की मांग

भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कोमल कुमारी ने निभाई. सीसीए प्रभारी शिल्पी गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया. शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, मंचीय अभिव्यक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित होता है. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola