कोडरमा: डीटीओ डॉ. रमण ने बेंदी-गझंडी आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, कुष्ठ मरीज के घर जाकर की जांच

Updated:
विज्ञापन

सुदूरवर्ती क्षेत्रों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा कुष्ठ मरीजो की जांच करते डॉ रमण कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा जिले के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने बेंदी और गझंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया. उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति परखी और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र बेंदी और गझंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ फार्मेसी, ओपीडी, टीकाकरण और एनसीडी कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों को एनसीडी पोर्टल हमेशा अपडेट रखने का निर्देश दिया. साथ ही बीपी और शुगर की जांच के साथ सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग में तेजी लाने और संदिग्ध मरीजों की पहचान करने को कहा.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण

डॉ रमण कुमार ने ओपीडी रजिस्टर की जांच की और फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया. इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेंदी के नजदीक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चल रहे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका से पोषण संबंधी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: गणपति महोत्सव के हिसाब को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल; ईंट, चाकू, कुल्हाड़ी से हमले का आरोप

समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मयूरी सिन्हा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बेहतर संचालन के लिए सीएचओ और अतिरिक्त एएनएम की आवश्यकता बताई. इस पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद डॉ रमण कुमार ने गझंडी में एक कुष्ठ मरीज के घर पहुंचकर उसकी स्वास्थ्य जांच की और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराईं. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंदवारा डॉ मयूरी सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, एएनएम कविता कुमारी, प्रीति कुमारी, सहिया कलावती देवी, सहिया साथी बबीता कुमारी, बंटी कुमार के अलावा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और पोषणसखी मौजूद थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola