कायस्थ महासभा की बैठक में सम्मान समारोह पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा की बैठक उजाला कांप्लेक्स स्थित जिला कार्यालय में बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने की. बैठक में 14 जून को रांची के धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा परिसर में होने वाले मेधा सम्मान समारोह-2026 की तैयारियों पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि कोडरमा और झुमरी तिलैया क्षेत्र के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया जायेगा. आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों के बीच विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गयीं. बैठक में जिला इकाई को मजबूत बनाने के लिए नगर समिति तथा सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. मौके पर राजेंद्र सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, राजा वर्मा, सुनील कुमार सिन्हा, नीरज कुमार कर्ण, विनय भूषण सिन्हा, बृजेश कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola