जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान आज, हुई समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जे जे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाने के विरोध में कोडरमा में आज हस्ताक्षर अभियान और आम सभा का आयोजन किया गया है। छात्र और नागरिक एकजुट हुए।

विज्ञापन

कोडरमा: जे जे कॉलेज सहित जिले के तमाम डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटा कर सर जेसी बॉस विश्वविद्यालय गिरिडीह करने के खिलाफ 22 जुलाई को शहर के झंडा चौक पर हस्ताक्षर अभियान सह खुला मंच आम सभा की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

बैठक कोषाध्यक्ष तौफीक हुसैन के चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल असनाबाद में संरक्षक सदस्य राम रतन अवध्या व सईद नसीम की देखरेख में हई. अध्यक्षता जूही दास गुप्ता व संचालन सचिव देवेंद्र कुमार ने किया. बैठक में समस्या नहीं, समाधान और हमारी भागीदारी विषय पर 22 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान सह खुला मंच आम सभा को सफल बनाने के लिए जिले के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से आयोजन में भाग लेने की अपील की गई.

समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने कहा कि समस्या नहीं, समाधान और हमारी भागीदारीके उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह केवल जे जे कॉलेज का नहीं, बल्कि पूरे कोडरमा जिले की उच्च शिक्षा, छात्र-छात्राओं के भविष्य और शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाने का जनआंदोलन है.

वहीं देवेंद्र कुमार ने कहा कि यदि आज सभी नागरिक शिक्षा के सवाल पर एकजुट नहीं होंगे, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा पूर्ण रूप से प्रभावित होने के साथ ही अभिभावकों के ऊपर बेवजह आर्थिक बोझ बढ़ेगा. मौके पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र कराटे, सह सचिव मो अली शाद, बिनोद राम, सदस्य नीरज सिंह, विजय यादव आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola