13 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह, स्थानीय रचनाकार करेंगे रचनाओं का पाठ

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनवादी लेखक संघ, कोडरमा ने 13 सितंबर को होने वाले हिंदी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में रचना पाठ और नई पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा।

विज्ञापन

कोडरमा : जनवादी लेखक संघ, कोडरमा की बैठक गुरुवार को झुमरी तिलैया स्थित अवध्या क्लासेस में संघ की अध्यक्ष कंचनलता वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी साहित्यिक गतिविधियों और 13 सितंबर को आयोजित होने वाले हिंदी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को दोपहर एक बजे से अवध्या क्लासेस में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा. समारोह में संघ के सदस्यों के अलावा आमंत्रित स्थानीय रचनाकार अपनी नवीनतम रचनाओं का पाठ करेंगे. स्थानीय लेखकों की प्रकाशित नयी पुस्तकों का विमोचन भी किया जायेगा. कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया.

साहित्य के माध्यम से जनचेतना पर जोर

बैठक में हिंदी भाषा और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. राम रतन अवध्या ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के संदर्भ में कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने और वैज्ञानिक चेतना विकसित करने का माध्यम है.

उन्होंने कहा कि जनवादी लेखक संघ अंधविश्वास, अशिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ साहित्य के माध्यम से जनचेतना विकसित करेगा. अध्यक्ष कंचनलता वर्णवाल ने हिंदी को सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक अभिव्यक्ति की सशक्त धरोहर बताया.

बैठक में कोलेश्वर ठाकुर, दिनेश रविदास, वंदना सिंह, खुशबु कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. अंत में महान वैज्ञानिक एमपी परमेश्वरण को श्रद्धांजलि दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola