माथे पर मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी... चंदवारा में नन्हे कान्हा-राधा ने लूटी महफिल
राधा कृष्ण के रूप में बच्चे़ | Prabhat Khabar Network
चंदवारा में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चंदवारा: कोडरमा के चंदवारा प्रखंड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे.
आपके शहर में
बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
चंदवारा पश्चिमी पंचायत में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
मुखिया ने दी जन्माष्टमी की बधाई
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया संतोष कुशवाहा ने लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पर्व की खुशी सभी के साथ साझा की और बच्चों के उत्साह की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए