जयनगर के स्कूल में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे राधा-कृष्ण की झांकी ने सबका मन मोह लिया
मौके पर प्राचार्य, निदेशक व बच्चे. | Prabhat Khabar Network
बाघमारा के आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
जयनगर: कोडरमा के जयनगर प्रखंड स्थित आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की. पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया. राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की सुंदर छवि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही.
आपके शहर में
कर्म, सत्य और धर्म का दिया संदेश
विद्यालय के प्राचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद राणा ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनके आदर्शों को याद करने का पावन अवसर है. भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से कर्म, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया. उन्होंने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की.
बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
विद्यालय के निदेशक रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने का बेहतर माध्यम हैं. उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी.
सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना जरूरी
उपप्राचार्य लक्ष्मण चंद्र यादव ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
मौके पर वरीय शिक्षक प्रभु यादव, विनोद यादव, पिंटू कुमार पांडेय, प्रकाश यादव, सिकंदर यादव, रणजीत सिंह, श्याम सुंदर यादव, सुभाष चंद्र विश्वास, सकलदेव साव, प्रियंका कुमारी, सुजीत राज, अर्जुन राय, विक्रम पांडेय, अनु कुमारी, हेमंती देवी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए