कोडरमा में छात्रों की English Reading का दिखा हुनर, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के साथ बच्चे. | Prabhat Khabar Network

सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह अंग्रेजी पठन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

कोडरमा: सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह अंग्रेजी पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर मौजूद थे. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी पठन में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफल विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता के बाद सफल विद्यार्थियों को उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी विंग कमांडर संजीव शर्मा और आवासीय विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का संचालन मंसूर आलम ने किया.

विशेष वर्ग में शिवम कुमार, रणवीर प्रसाद, अमन कुमार, अनमोल कुमार और मानव राज ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कनिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कनिष्ठ वर्ग में जयएश गुप्ता, शौर्या कुमार, देविक सार्थक, शौर्य राज और शिवम वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया. विद्यार्थियों की प्रस्तुति और अंग्रेजी पठन शैली की सराहना की गयी.

वरिष्ठ वर्ग में भी दिखा उत्साह

वरिष्ठ वर्ग में जैनिल अर्स, हार्दिक कुमार, अफरा प्रवीण, निश्चय सिंह और पवन मोदी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया.

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अर्चना कुमारी, नीतू कुमारी, अभिमन्यु, किरण कुमारी, अनसूया पालित और रविनेश बरियार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola