हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के समापन पर जागरण कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरियाटांड में कालेश्वर नाथ मंदिर निर्माण के अवसर पर आयोजित शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार पंचायत के कटरियाटांड में कालेश्वर नाथ मंदिर निर्माण के अवसर पर आयोजित शिव परिवार सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन यज्ञ समिति के संरक्षक महावीर यादव, राजद नेता सुभाष यादव ने किया. जागरण कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका निशा दूबे व विकास संगम के गाये भजनों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. वहीं राजू हलचल की टीम द्वारा मां दुर्गा के महिषासुर के वध की झांकी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं. कार्यक्रम में उक्त टीम द्वारा निकाली गयी झांकियों को लोगों ने काफ़ी सराहा. यज्ञ को सफल बनाने में सुखदेव सिंह, मुन्ना राणा, किशोर गुप्ता, राजू पासवान, रामधनी यादव, भोटन यादव, सुरेश रवानी, महावीर भोक्ता, मो नईम अंसारी, मो. मिस्टर, मो मुख़्तार, मो. मुमताज़, विश्वाथ सिंह, मधुसुदन सिंह, सुरेश दयाल, देवा दास, पप्पू यादव सिकंदर यादव, रामकिशुन यादव, रेवा यादव, टुपलाल यादव समेत पूरे पंचायत के ग्रामीणों का अहम योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola