कोडरमा में जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतरगृह कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में पुरस्कृत बच्चे : प्रभात खबर
सैनिक स्कूल तिलैया के जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का सफल आयोजन. विजेता छात्रों को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया.
कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतर गृह कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कई तरह की कहानियाँ सुनाईं.
आपके शहर में
विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहापात्रा आर, सैनिक स्कूल तिलैया के उप-प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी विंग कमांडर संजीव शर्मा एवं जयहिंद आवासीय विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इसका संचालन अर्चना कुमारी ने किया.
तीन वर्गों में प्रतिभागियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान
इस प्रतियोगिता में विशेष वर्ग में शौर्य बाबू, अमन कुमार, मयंक झाकर, मानव राज तथा रविकांत ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया. कनिष्ठ वर्ग में रचीत, आदित्य, सर्वेश, स्पर्श तथा आदर्श ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया. वरिष्ठ वर्ग में अक्षत श्रीवास्तव, हनी सिंह, दीवांशु तथा हर्ष शेखर ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मंसूर आलम, नीति, नलिनी, अनुसूया, अभिमन्यु, किरण कुमार तथा रविनेश बरियार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: हंटरगंज में स्कूल परिसर के कुएं में मिला व्यक्ति का शव, छात्रों ने शिक्षकों को दी सूचना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए