हंटरगंज में स्कूल परिसर के कुएं में मिला व्यक्ति का शव, छात्रों ने शिक्षकों को दी सूचना
कुएं में शव मिलने के बाद मौके पर पुलिसकर्मी व बच्चे : प्रभात खबर
हंटरगंज के स्कूल कुएं में अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता मिला. छात्रों ने देखा और शिक्षकों को सूचना दी. परिजनों ने मानसिक विक्षिप्तता का बताया कारण.
चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड के मायापुर हिंदी मध्य विद्यालय परिसर स्थित एक कुएं से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान गोसपुर गांव के 60 वर्षीय सोहर यादव के रूप में की गई है.
आपके शहर में
छात्रों ने कुएं में तैरते देखा शव
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद छात्रों ने कुएं में एक शव को तैरते देखा और तुरंत शिक्षकों को सूचना दी. शिक्षकों ने ग्रामीणों और हंटरगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला.
सोहर यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था : परिजन
परिजनों के अनुसार, सोहर यादव मानसिक रूप से विक्षिप्त था. सोहर यादव पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था. परिवार वाले लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया. परिजन किसी भी प्रकार का कोई शक संदेश पुलिस के समक्ष जाहिर नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आई संस्था, 150 बच्चों को ड्रेस, जूते और शिक्षण सामग्री बांटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए