सुविधाओं की कमी के बीच कोडरमा के आयुष ने रचा इतिहास, तीसरी बार राष्ट्रीय कुश्ती टीम में बनाई जगह
कोडरमा के आयुष साहू की तस्वीर : प्रभात खबर
कोडरमा के झुमरीतिलैया निवासी आयुष कुमार साहू ने 70वीं SGFI झारखंड राज्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीसरी बार राष्ट्रीय टीम में स्थान पक्का किया है. सुविधाओं के अभाव में भी उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है.
कोडरमा से विकास की रिपोर्ट
आपके शहर में
70वीं SGFI झारखंड राज्य प्रतियोगिता की अंडर-19 कुश्ती स्पर्धा में कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया निवासी आयुष कुमार साहू पिता विजय साव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है.
आयुष का तीसरी बार राष्ट्रीय टीम में चयन से जिले में खुशी
जिले से प्रतियोगिता में कुल चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें आयुष कुमार साहू का राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए चयन हुआ है. यह उपलब्धि उन्होंने तीसरी बार हासिल की है. आयुष इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनके राष्ट्रीय टीम में तीसरी बार चयन होने से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है.
सुविधाओं के अभाव में भी जारी है अभ्यास बताया गया कि कोडरमा जिले में कुश्ती समेत अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए नियमित अभ्यास की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. संसाधनों और बेहतर प्रशिक्षण की कमी के बावजूद आयुष जैसे खिलाड़ी लगातार मेहनत कर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
बेहतर सुविधा मिले तो और निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
खेल से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर खेल मैदान, प्रशिक्षण की सुविधा, आवश्यक संसाधन और नियमित अभ्यास की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाए, तो कोडरमा के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. खिलाड़ियों को प्रशासनिक सहयोग और प्रोत्साहन मिलने से जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें: रांची के ब्लू पॉन्ड में युवक के डूबने से मचा हड़कंप, NDRF ने संभाला मोर्चा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए