डॉ भीमराव आंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मीर अहमद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में डोमचांच प्रखंड में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मीर अहमद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में डोमचांच प्रखंड में जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेत्री सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष संजय सेठ, प्रदेश प्रतिनिधि सह वरीय कांग्रेसी नेता अनवारुल हक व वरीय कांग्रेसी नेता राम लखन पासवान मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा लोकसभा में बाबा साहब के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, उसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. गृह मंत्री तत्काल त्यागपत्र देकर देश के लोगों से माफी मांगे. कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि बाबा साहब भारत रत्न भीमराव आंबेडकर को भारत के लोग नहीं, बल्कि अन्य देशों लोगों ने भगवान का दर्जा देकर उनकी पूजा करते हैं. जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, वरीय कांग्रेसी अनवारुल हक व वरीय कांग्रेसी नेता राम लखन पासवान ने कहा कि भाजपा मानसिकता बहुत ही खराब है, इसलिए लगातार यह भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहदेव सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही कांग्रेस प्रखंड कार्यालय डोमचांच में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सरोज मेहता, मन्ना राम आशीष मेहता, महाप्रसाद गोस्वामी गणेश पांडेय, मोहम्मद रफीक, संतोष राम संजय साव, शंकर बरनवाल, मंतोष पांडेय, संजय ठाकुर, आदर्श पासवान, दिलीप पासवान, सूरज कुमार यादव, अनिल सिंह, विनोद राम आदि मौजूद थे़

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola