हिरोडीह स्टेशन पर संरक्षा सभा, सुरक्षित रेल परिचालन पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्मचारियों को रेलवे सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी

विज्ञापन

झुमरीतिलैया . पूर्व-मध्य रेलवे के हिरोडीह स्टेशन पर सोमवार को संरक्षा सभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने की. मुख्य वक्ता यातायात निरीक्षक (परिचालन) अरविंद कुमार सुमन ने कर्मचारियों को रेलवे सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों का सुरक्षित व सुचारू परिचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी कर्मियों को नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए. सभा में आगमन व प्रस्थान रोक सिग्नल खराब होने की स्थिति में स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारियां, वियोजन एवं पूर्णयोजन के नियम, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां तथा स्वचालित ब्लॉक सिग्नल पद्धति में गाड़ी संचालन के नियमों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. मौके पर स्टेशन अधीक्षक अंशुमन आनंद, रविशंकर, अजय कुमार, हरेंद्र कुमार, जीव लाल यादव समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे. अंत में सभी ने सुरक्षित रेल संचालन का संकल्प लिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola