कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य ने हिंदी को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया, कोडरमा: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती की ओर से अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि 14 सितंबर को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था. हिंदी हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. हमें हिंदी बोलने, लिखने और पढ़ने में किसी भी प्रकार की झिझक या हीन भावना नहीं रखनी चाहिए, बल्कि गर्व महसूस करना चाहिए.

वरिष्ठ आचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि अपनी मातृभाषा को समृद्ध बनाकर ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. मौके पर प्रभारी मनोज कुमार सिंह, आचार्य विजय मिश्रा, नीरज कुमार, बीरेंद्र मिश्रा, उमाशंकर कुमार, विजय तिवारी, चंद्रशेखर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, विक्रम कुमार, जितेश महतो, धीरज पांडेय, रंजीत कुमार, मुन्ना सिंह, पवन शर्मा, सुनील कुमार, पवन कुमार, कुमार मुरलीधर, गौरव पांडेय, अनिकेत कुमार, आराध्या सिंह, रीतिका कुमारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola