ग्रिजली विद्यालय के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
सफल विद्यार्थी मेडल के साथ. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 18 पदक जीते। नौ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
प्रतिनिधि, कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय के विद्यार्थियों ने 12वीं कैडेट क्योरुगी एवं 26वीं सीनियर क्योरुगी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीते. इनमें नौ स्वर्ण और नौ रजत पदक शामिल हैं. प्रतियोगिता का आयोजन सरवमंगला पब्लिक स्कूल, तेलतुलमारी, धनबाद में किया गया.
स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी नौ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया. स्वर्ण पदक विजेताओं में शागिब मुस्तक, ऋषव कुमार, मोहित जौनपॉल नायक, यश राज, उज्ज्वल कुमार रॉय, सिद्धार्थ अर्नव, विपुल कुमार, प्रतीक कुमार नायक और आदर्श सिंह शामिल हैं.
वहीं रजत पदक जीतने वालों में शिवम कुमार यादव, मनीष साही, आदित्य राज, आयुष कुमार, अभिनव कुमार, मृदुल महतो, आर्यन पांडेय, अमृत राज और राया राज शामिल हैं. खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय दिया. इस उपलब्धि में ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिलीप कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षक व मैनेजर को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 18 पदक जीतना और नौ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है. यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है.
विद्यालय के समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, कुमारी एकता, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि समेत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक दिलीप कुमार और मैनेजर भुवनेश्वर दास को शुभकामनाएं दीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए