ग्रिजली कॉलेज में नामांकन प्रकोष्ठ की हुई बैठक

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
ग्रिजली कॉलेज में नामांकन प्रकोष्ठ की हुई बैठक

बैठक में प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सीट आवंटन की पूरी जानकारी यहां विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

प्रकोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में नामांकन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में नामांकन प्रकोष्ठ के प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद झारखंड सरकार के निर्देशानुसार बीएड. शैक्षणिक सत्र 2026-28 पाठयक्रम में नामांकन के लिए प्रथम चक्र ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु रजिस्ट्रेशन 14 से 20 जुलाई , द्वितीय चक्र 6 अगस्त से 11 अगस्त, तृतीय चक्र - 24 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी.

अभ्यर्थी प्रथम चक्र ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु 21 और 22 जुलाई, द्वितीय चक्र हेतु 12 एवं 13 अगस्त तथा तृतीय चक्र हेतु 29 एवं 30 अगस्त को भरे गए फॉर्म में अभ्यर्थी संशोधन कर सकेंगे. साथ ही प्रथम चक्र हेतु 27 जुलाई, द्वितीय चक्र हेतु 17 अगस्त एवं तृतीय चरण हेतु 2 सितंबर को नामांकन के लिए सीट आवंटित किया जाएगा.

इसके बाद अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालयों में प्रथम चक्र हेतु 28 जुलाई से 3 अगस्त, द्वितीय चक्र हेतु 17 से 21 अगस्त एवं तृतीय चक्र हेतु 3 से 9 सितंबर 2026 तक नामांकन ले सकते हैं. उक्त पाठ्यक्रम में सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार हेतु 400 रुपये एवं सभी कोटि की महिला अभ्यर्थियों एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए की ऑनलाइन राशि देय होगी.

मौके पर महाविद्यालय के डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, सहायक प्राध्यापिका बिनीता कुमारी, नामांकन प्रकोष्ठ के सदस्य मुख्तार आलम आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola