मरकच्चो: गणपति महोत्सव के हिसाब को लेकर मारपीट, दो घायल
नवलशाही थाना क्षेत्र के बनपोक गांव में गणपति महोत्सव के हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के बनपोक गांव में गुरुवार की रात गणपति महोत्सव के आमद-खर्च के हिसाब को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में शंकर साव (40), पिता चेतन साव गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के सोनू साव (38), पिता दासी साव को भी चोट लगी है.
हिसाब को लेकर शुरू हुआ विवाद
घायल शंकर साव ने बताया कि गणपति महोत्सव के आमद-खर्च के हिसाब को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गयी. शंकर साव ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट, चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आयी हैं.
उन्होंने सोनू साव, दिवाकर साव, दिवाकर की पत्नी, भांजा और सूरज साव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घायल शंकर साव का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है.
दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप
इधर, दूसरे पक्ष के सोनू साव ने भी शंकर साव और उनकी पत्नी पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद नवलशाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है. शिकायत के आधार पर पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए