अंडर-23 क्रिकेट टीम के गठन के लिए 31 तक जमा होंगे प्रपत्र

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ी अपना प्रपत्र सोनू खान या अभिराज गौतम के पास जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोडरमा जिला अंडर-23 क्रिकेट टीम के गठन को लेकर खिलाड़ियों को 31 जनवरी तक अपने सभी प्रपत्र जमा करने होंगे. खिलाड़ी अपना प्रपत्र सोनू खान या अभिराज गौतम के पास जमा कर सकते हैं. इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ियों को डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, पीवीसी आधार कार्ड, आधार हिस्ट्री, लगातार तीन साल का मार्कशीट, करेंट बोनाफाइड सर्टिफिकेट, माता-पिता का वोटर आई कार्ड, पैन कार्ड और कैंसिल चेक या पासबुक जमा करना आवश्यक है. सभी जमा ओरिजिनल प्रपत्र जांच के लिए जेएससीए भेजे जायेंगे. गलत और फर्जी प्रपत्र जमा करने वाले खिलाड़ियों को जिला टीम में शामिल नहीं किया जायेगा. उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा व सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola