सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक नागेश्वर ठाकुर को दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक नागेश्वर ठाकुर को दी विदाई

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. आदर्श मध्य विद्यालय मरकच्चो में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नागेश्वर ठाकुर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने प्रधानाध्यापक के लंबे सेवाकाल की सराहना की. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया. अपने विदाई संबोधन में प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है. उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देने की अपील की. मौके पर रविशंकर तिवारी, शिक्षक अर्जुन महतो, कपिलदेव सिंह, मनोज पासवान्, क्षमावती, देव कुमार पाण्डेय, बीरेंद्र ठाकुर, दिनेश दास, सत्यदेव दास, सतीश पांडेय आदि मौजूद थे.

विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा का देखा सीधा प्रसारण

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के कुल 653 विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आयोजित लाइव प्रसारण से इस कार्यक्रम को देखा. कार्यक्रम के लिए 10 एलइडी फ्लैट पैनल एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान का मूल्यांकन नहीं है बल्कि जीवन की अंतिम कसौटी भी है. विद्यार्थियों को बिना भय और तनाव के पूरे मनोयोग से तैयारी करनी चाहिए,

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola