मरकच्चो में हाथियों ने मचाया उत्पात

Author Rajesh|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

मरकच्चो के बेरहवा जंगल में हाथियों के झुंड ने मचाया भारी उत्पात। नादकरी और महुआटांड में किसानों की धान की फसलें रौंदी, प्रशासन से मुआवजे की मांग।

विज्ञापन

मरकच्चो : हाथियों का झुंड प्रखंड के बेरहवा जंगल पहुंच चुका है. वहीं हाथियों ने बेरहवा जंगल से सटे गांवों में पहुंच उत्पात मचाना भी शुरू कर दिया है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड में लगभग दो दर्ज़न से अधिक हाथी शामिल है. बुधवार की देर रात हाथियों का झुंड जंगल से सटे नादकरी, महुआटांड, हरलाडीह में जमकर उत्पात मचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान हाथियों के झुंड ने नादकरी निवासी नेजाम अंसारी, आफताब आलम, खुर्शीद अंसारी, इस्माइल अंसारी, शहजाद अंसारी, हासिम अंसारी, यासीन अंसारी, अनवर अंसारी समेत महुआटांड व हरलाडीह गांव के भी दर्ज़नों किसानों के खेत में लगे धान के बिचड़े को रौंद दिया.

ग्रामीणों ने लूप व पटाखे जला कर काफी मशक्क़त के बाद हाथियों को बगल के जंगल की ओर खदेड़ा. किसानों ने बताया कि बड़ी मेहनत से तैयार किए गए बिहन के नष्ट हो जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने तथा हाथियों के आतंक से सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola